राशन उठाने वाले ट्रकों में लगाया गया जीपीएस 

अलीगढ़ ।  सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गोदाम से राशन उठाने वाले ट्रकों में जीपीएस लगा दिया गया है।यह व्यवस्था राशन की कालाबाजारी को रोकने के लिए की गई है।खाद्य एवं रसद विभाग के अपर आयुक्त एके सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।जहां अधिकारियों द्वारा निगरानी की जाएगी।ट्रक निकलते समय गोदाम प्रभारी को ऑनलाइन फीडिंग करनी होती है कि राशन किस दुकान का है और कब निकला।इसका एसएमएस एसडीएम,जिला पूर्ति अधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक,ग्राम प्रधान और विधायक को पहुंच जाएगा।साथ ही,इस ट्रक के मूवमेंट की जानकारी कंट्रोल रूम को होगी कि किस स्थान पर कितनी देर तक ट्रक रुका रहा और किन किन रास्तों से ट्रक अपनी मंजिल तक पहुंचा। 
 

Leave a Reply