राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 मई 2020)

वृष – आज का दिन आपके लिए दोस्तों और परिवार के लोगों की मदद का है। जो लोग आपके लिए चिंता करते हैं, वे आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकते हैं। करियर या बिजनेस में बदलाव के योग हैं। आप अपनी ख्याति के अनुरूप सफलता अर्जित कर सकते हैं। आपको अपनी ओर से लगातार बेहतर प्रयास करने की आवश्यकता है। 

मिथुन – आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा हो सकता है। काम को लेकर कोई गलत बात या गलतफहमी आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। अपने लोगों को पूरे भरोसे में लेकर काम करें, साथ ही अपने से जुड़े लोगों को भी परिस्थितियों से पूरी तरह अवगत कराते रहें। आज कुछ मामलों में आपको गुस्सा या झुंझलाहट हो सकती है, जो आपके रिश्तों के लिए अच्छी नहीं है। 

कर्क – आज का दिन आपके लिए यह सोचने का है कि भविष्य में किस दिशा में आपको जाना चाहिए या किस दिशा में जाने से आपको अपेक्षा से ज्यादा लाभ मिल सकता है। ठंडे दिमाग और शांत मन के साथ अपने लिए योजना पर काम करें। आपको कुछ लोगों से अच्छी सलाह भी मिल सकती है जो आपके लिए कई नए विकल्प दे सकती है। 

सिंह – आपके लिए आज का दिन कुछ अतिरिक्त प्रयास करने का है। निजी और व्यवसायिक दोनों मामलों में आपके प्रयास आपको काफी अच्छा लाभ दिला सकते हैं। कुछ मामलों में आपको लोगों के मन में बैठे भ्रम को दूर करने के लिए प्रयास करने पड़ सकते हैं। आपको अपने जीवन के लिए कुछ बेहतरीन योजना बनाने की प्रेरणा मिल सकती है। 

कन्या – आज का दिन आपके लिए बहुत प्रोडक्टिव हो सकता है। कई कामों में आप अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं, साथ ही अगर कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो आप उसे आज पूरा कर सकता है। आज आपको कोई सरप्राइज भी मिल सकता है जो आपको काफी प्रसन्नता देगा। दिन आपके लिए अनुकूल और संभावनाओं से भरा हुआ है, इसका लाभ उठाएं।

तुला – आज आपको कुछ कामों में नए सिरे से सोचने या शुरुआत करने का दिन है। संभव है करियर या जॉब से जुड़े कुछ नए ऑफर आपके सामने आ सकते हैं। आज आपकी शाम सुकून और राहत भरी हो सकती है, जो आपको नई ऊर्जा से भर देगी। वाहन चलाने या दौड़ने में सावधानी रखें। कार्ड्स का संकेत है कि आपको कुछ चोट लग सकती है। 

वृश्चिक – आपकी निजी और व्यवसायिक तरक्की के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आपको अपने लोगों पर भरोसा दिखाना होगा और उन्हें ये विश्वास दिलाना होगा कि आप उनके साथ किसी भी स्थिति में दृढ़ता के साथ खड़े हैं। आपके लिए आज का दिन अपनी व्यवसायिक और व्यवहारिक सोच की परीक्षा जैसा हो सकता है। 

धनु – आज का दिन आपके निजी जीवन के लिए एक बेहतर दिन साबित हो सकता है। आपके प्रियजन और मित्र आपके रिश्ते में कमिटमेंट को लेकर आपको काफी सराहना दे सकते हैं। आज आपके तर्कों को सुना औरमाना जाएगा। कुछ लोगों की टिप्पणियां आपको आहत कर सकती हैं लेकिन किसी भी बात को दिल पर ना लेकर आप हल्के मूड में आगे बढ़ें। 

मकर – आज का दिन आपके लिए कुछ नई ख्याति और प्रतिष्ठा देने वाला रहेगा। आपके प्लान और आपकी कार्यशैली को काफी सराहना मिलेगी। ये समय आपके लिए अपनी रचनात्मकता को दिखाने का सबसे बेहतर समय है। आपको रिश्तों में भी कुछ लाभ होगा और निजी रिश्तों में आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। 

कुम्भ – आज आपके लिए अपने पुराने संपर्कों को जीवित करने का दिन है। अपने लोगों और अपने ग्रुप से जुड़ें, पुराने दिनों की यादों को ताजा करें, ये आपको कुछ नए अवसर दिला सकता है। अपने लोगों के बीच आपको काफी सुकून और प्रेम का अनुभव होगा। अपनी सेहत को बेहतर रखने के लिए आपको लगातार काम करने से बचना चाहिए। बीच में छोटे ब्रेक लेते रहें। 

मीन – आज आपको करियर के मामले में किसी पुराने मित्र से मदद मिल सकती है। अपने प्रिय लोगों की मदद से आप किसी बड़ी समस्या पर विजय भी पा सकते हैं। आपका व्यक्तित्व आज काफी आकर्षक होगा। अपनी भावनाओं को सही तरह से व्यक्त करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आपको धन संबंधी मामलों में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। 
 

Leave a Reply