राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 मई 2020)

मेष – आज का दिन मिलजुल कर काम करने के लिए बहुत भाग्यशाली है। आपको पार्टनरशिप के ऑफर मिल सकते हैं। इन्हें आप आपसी सहमति और कागजी खानापूर्ति के बाद शुरू कर सकते हैं। लोग आपसे जुड़ने के लिए काफी उत्साह दिखाएंगे। किसी भी परिस्थिति में अपने परिजनों या प्रियजनों की अनदेखी ना करें, ये आपके संबंधों की मधुरता के लिए काफी आवश्यक है।  

वृषभ – आज आपको कई मामलों में भाग्य का साथ मिल सकता है। कुछ लोग आपको अपनी सफलता का श्रेय भी देंगे और आपकी कार्यशैली की प्रशंसा भी करेंगे। कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। अगर कोई बड़ा प्रस्ताव आपको मिल रहा है तो बिना देर किए इसे अपना लें। इससे आपके भविष्य की कई आशंकाओं का समाधान हो सकता है। आपको अपने लोगों के करियर में भी मदद करनी पड़ सकती हैं।

मिथुन – आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आपको अपने भविष्य को लेकर गंभीरता से विचार करना होगा। परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आ सकता है या आप अपने आसपास की चीजों में काफी परिवर्तन होता महसूस करेंगे। अगर आपको किसी तरह का कन्फ्यूजन हो, तो आप अपने किसी खास मित्र या सलाहकार से इस पर चर्चा कर सकते हैं। ये आपके लिए काफी लाभप्रद रह सकता है, ऐसा कार्ड्स का संकेत है।

कर्क – आज का दिन आपके लिए कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। किसी मामले में आपको उलझन हो सकती है, जिसे सुलझाने में लगभग पूरा दिन लग सकता है। आपको कुछ लोगों से सावधान रहना होगा। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको वाहन चलाने और खेल के मैदान में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, एक छोटी चोट लगने की आशंका है।

सिंह – आज का दिन आपके लिए थोड़ा निराशाजनक रह सकता है। कुछ कामों में विलंब या असफलता से आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा सा रह सकता है। कुछ लोगों की बातें आपको चुभ सकती हैं या किसी व्यक्ति के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी भी मामले में आपको गुस्से में या जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए। चीजों को सही होने के लिए आप उन्हें समय दें। इससे आपको कुछ चीजों का समाधान स्वतः मिल सकता है।

कन्या – आज का दिन आपके लिए समय कुछ धन से जुड़े मामलों पर विचार करने का है। आपको अपने लिए नई आर्थिक योजनाएं बनानी होंगी। आपके लिए समय ठीक रहेगा। आपको अपने आसपास के लोगों या कुछ परिचितों से इसके बारे में संकेत मिल सकता है। आज आपको धन लाभ के अवसर भी काफी अच्छे मिल सकते हैं। इस दिन का उपयोग आपको अपनी पूंजी बढ़ाने या पूंजी को सुरक्षित करने में बिताने की सलाह कार्ड्स दे रहे हैं।

तुला – आज का दिन आपके लिए अपने काम के मनचाहे परिणाम पाने का है। आपकी कोई बहुत पुरानी ख्वाहिश भी आज पूरी हो सकती है। कुछ लोगों को बिजनेस में कई तरह से लाभ मिल सकता है। आज कई चीजों को एक साथ आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। वो लोग जो लंबे समय से एक रिश्ते में हैं, वे अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं। समय आपके अनुकूल है।

वृश्चिक – आज आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों को थोड़ा टालना पड़ सकता है। आप को कुछ आर्थिक सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना कम हो सकती है। आपको किसी मामले में कोई तकनीकी समस्या को सुलझाने में मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी भी मामले में तेजी से कोई फैसला ना लें, गंभीरता से विचार करने के बाद ही कोई कदम उठाएं, ये आपके काम के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकता है।

धनु – आज का दिन आपके लिए कुछ नई संभावनाओं की तलाश करने या कुछ नई योजनाओं पर काम करने का है। आज आपको अपनी क्रिएटिविटी के लिए कोई प्रोत्साहन भी मिल सकता है। आज आपको सितारों का साथ मिल सकता है। इससे आपको लोगों को इम्प्रेस करने में काफी मदद मिल सकती है। आज का दिन किसी छोटी यात्रा का भी है। परिवार या मित्रों के साथ आप आज कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं।

मकर – आज का दिन आपके लिए परिवार के साथ गुजारने का है। कुछ लोगों के लिए दिन थोड़ा परेशानी भरा भी हो सकता है। आपको कई लोगों से सलाह मिल सकती है। ये आपके भविष्य के लिए अच्छा होगा। कुछ लोगों की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं। अपने काम में आज इस बात को शामिल रखेंगे तो कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं, साथ ही आपको सरलता से कुछ मामलों में समाधान मिल सकता है।

कुंभ – आज आपको अपने कामों के बेहतर परिणाम पाने के लिए कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपमें से कुछ लोगों को दूसरों की मदद भी लेनी पड़ सकती है। आपको सितारों का साथ कम मिलेगा। कुछ मामलों में आपको निराशा भी मिल सकती है। आपको अन्य कामों को साइडलाइन करते हुए अपने मूल काम पर फोकस करना पड़ सकता है। आपकी सकारात्मक सोच और प्रयासों का आपको पूरा परिणाम मिलेगा। 

मीन – आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिस्थियों वाला है। कार्ड्स का इशारा है कि आप इस दिन को बेकार ना जाने दें। आज की परिस्थितियों का पूरा लाभ लें। करियर के मामले में आपको अप्रत्याशित सफलता मिलने का संकेत कर रहा है। कोई बहुत समय से अटका हुआ ऑफर आज स्वीकृत हो सकता है, या किसी पुरानी योजना पर काम शुरू हो सकता है। किसी परिचित या मित्र की मदद से आपको बिजनेस का बड़ा मौका मिल सकता है। 
 

Leave a Reply