राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (29 जुलाई 2020)

मेष – पॉजिटिव – आज आर्थिक नीतियां बनाने में समय व्यतीत होगा। तथा भविष्य संबंधी कुछ योजनाओं पर ध्यान केंद्रित रहेगा। साथ ही घर से संबंधित कार्यों को संपन्न करने में की व्यस्तता बनी रहेगी।
नेगेटिव – अपने सभी काम दिन के पहले पक्ष में पूरा करने का प्रयास करें। क्योंकि दोपहर बाद कोई अशुभ समाचार के मिलने से मन व्यथित रहेगा। बनते कामों में कुछ बाधाएं भी आने की संभावना है।
व्यवसाय – व्यवसायिक स्थल पर आपका मान-सम्मान व दबदबा बरकरार रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के भी अपने बॉस व उच्चाधिकारियों से संबंध मधुर रहेंगे।
लव – पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। स्वजनों के साथ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान परिस्थितियों को नजरअंदाज ना करें। खानपान और व्यायाम का पूरा ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: ओरेंज, भाग्यशाली अंक: 6

वृष – पॉजिटिव – जमीन-जायदाद संबंधी किसी प्रकार के भी रुके हुए कार्य के बनने की संभावना है। इसलिए अपना ध्यान इस पर केंद्रित रखें। और काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रसन्नता बनी रहेगी।
नेगेटिव – आज किसी को भी उधार पैसा ना दे क्योंकि इसके वापस मिलने की संभावना नहीं है। साथ ही संबंधों में भी खटास आएगी। ध्यान दें कि किसी पड़ोसी से वाद-विवाद होने की स्थिति बन रही है।
व्यवसाय – व्यवसाय में अगर किसी के साथ पार्टनरशिप करने की योजना बना रहे हैं तो आज उस पर गंभीरता से अमल करें क्योंकि यह पार्टनरशिप फायदेमंद साबित हो सकती हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपनी मनपसंद जगह स्थानांतरण मिल सकता है।
लव – परिवार के साथ मनोरंजन तथा शॉपिंग संबंधी योजनाएं बनेंगी। और प्रसन्नता भरा वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य – खासी, जुकाम जैसी हल्की-फुल्की दिक्कत महसूस हो सकती है। घरेलू इलाज से ही स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4

मिथुन – पॉजिटिव – घर में मांगलिक कार्य संपन्न होने की योजनाएं बनेंगी। परिवार में कुछ समय से चल रही अव्यवस्था को भी दूर करने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण नियम बनाएंगे और उसमें कामयाब भी रहेंगे।
नेगेटिव – संतान से संबंधित किसी प्रकार की टेंशन रहेगी। किसी बाहरी व्यक्ति से झगड़ा या अनबन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। फालतू की बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम पर ही एकाग्र चित्त रहें।
व्यवसाय – परिवारिक मामलों की वजह से व्यवसाय में अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कार्य के प्रति अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। कोई इंक्वायरी वगैराह हो सकती है।
लव – जीवनसाथी का सहयोग आपको घर-परिवार से संबंधित फैसले लेने में मदद करेगा। इसलिए उनका सम्मान करें और अपनी सभी प्रॉब्लम उनके साथ शेयर करें।
स्वास्थ्य – किसी प्रकार की चोट लगने की संभावना है। अतः वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8

कर्क – पॉजिटिव – आज आपका अधिकतर समय परिवार के साथ हंसी-मजाक व मनोरंजन में व्यतीत होगा। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल रहेगी। थकान और व्यस्तता भरी दिनचर्या से मुक्ति मिलेगी। और अपने अंदर उत्साह और ताजगी महसूस करेंगे।
नेगेटिव – घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव रह सकता है तथा अस्पताल के भी चक्कर लग सकते हैं। खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज ना करें। नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।
व्यवसाय – वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्रों पर भी अपना ध्यान केंद्रित करें। कुछ नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। मशीनरी व औजार से संबंधित व्यवसाय में किसी प्रकार की दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
लव – घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण व खुशनुमा रहेगा। तथा मनोरंजन और आमोद – प्रमोद के साथ अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य – किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। चोट लगने की संभावना है। बेहतर होगा कि कोई भी काम उससे संबंधित कारीगर से ही करवाएं।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3

सिंह – पॉजिटिव – आज आप जिस काम को मन में ठान लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। इसलिए अपने महत्वपूर्ण कामों को पहली प्राथमिकता दें। साथ ही किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व परामर्श आपके लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण साबित होगा।
नेगेटिव – बुरी नियत के लोगों तथा बुरी आदतों से दूरी बनाकर रखें। कुछ नजदीकी दोस्त व रिश्तेदार ही आपकी मुसीबत का कारण बन सकते हैं और उनकी वजह से आपके मान-सम्मान में भी कमी आने की आशंका है।
व्यवसाय – व्यवसाय में अगर कुछ नवीनीकरण की योजना बन रही है तो उस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। इसमें उच्च अधिकारियों का भी मार्गदर्शन आपको सहयोग करेगा। नौकरी में भी नए अवसर व ऑफर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
लव – कोई दुखद समाचार मिलने पर परिवार में कुछ उदासी का माहौल रह सकता है। प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके अपने घर-परिवार में ही अपना ध्यान केंद्रित रखें।
स्वास्थ्य – बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए लापरवाही ना बरतें। नियमित रूप से व्यायाम और योगा करते रहे।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 7

कन्या – पॉजिटिव – धर्म-कर्म व समाज सेवा से संबंधित कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी तथा सामाजिक मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। आत्मिक प्रसन्नता व सुकून मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिलने की भी संभावना है।
नेगेटिव – परंतु सामाजिक कार्यों के साथ-साथ परिवारिक मुद्दों पर भी ध्यान देना आवश्यक है। घर से संबंधित कुछ काम रुकने से से तनाव उत्पन्न हो सकता है। हालांकि आप समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे।
व्यवसाय – कार्यस्थल पर कर्मचारियों और सहयोगियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। क्योंकि किसी व्यक्ति की वजह से नीचा देखना पड़ सकता है। निवेश संबंधी कार्यों में कोई फैसला लेने से पहले उस पर सोच-विचार अवश्य करें।
लव – अविवाहित लोगों के लिए विवाह संबंधी कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। साथ ही प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह में परिणित होने के योग बने हुए हैं।
स्वास्थ्य – अपनी दिनचर्या व खानपान संयमित रखें। क्योंकि गैस और एसिडिटी जैसी हल्की-फुल्की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 1

तुला – पॉजिटिव – आपकी समझदारी से लिए गए निर्णय आपकी आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत करेंगे। साथ ही ज्ञानी और महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व पर भी उसका सकारात्मक प्रभाव आएगा।
नेगेटिव – किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति के साथ पैसे का लेनदेन करते समय लापरवाही की वजह से नुकसान भी होने की संभावना दिख रही है।
व्यवसाय – व्यवसाय और नौकरी से संबंधित किसी भी कार्य में प्रत्येक महत्वपूर्ण निर्णय अपने आप ही लें। क्योंकि किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है।
लव – पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। किसी पुराने विपरीत लिंग या मित्र के मिलने से प्रफुल्लता रहेगी। तथा मित्रता में और अधिक घनिष्ठता आएगी।
स्वास्थ्य – आनुवंशिक बीमारी जैसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि से संबंधित व्यक्ति अपना अधिक ध्यान रखें। तनाव की वजह से दिक्कत बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9

वृश्चिक – पॉजिटिव – नजदीकी मित्रों या संबंधियों के घर मेहमान बनकर जाने का अवसर प्राप्त होगा। और यह भेंट-मुलाकात आपको रोजमर्रा के तनाव भरे वातावरण से राहत देगी। तथा एक नई ऊर्जा महसूस होगी। साथ ही किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार विमर्श होगा।
नेगेटिव – परंतु मनोरंजन के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देना अति आवश्यक है। कोई धन संबंधी नुकसान हो सकता है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को भी नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय – कार्यक्षेत्र में पेपर या फाइल के खोने या चोरी होने की आशंका दिख रही है। इसलिए सचेत रहें। कोई कोर्ट से संबंधी मामला चल रहा है तो आज उसकी कार्यवाही को स्थगित रखें।
लव – बच्चों की किसी सफलता के मिलने से मन में सुकून रहेगा तथा पारिवारिक वातावरण भी सुखमय बना रहेगा।
स्वास्थ्य – एक्सिडेंट या गिरने आदि से चोट लगने की आशंका है। वाहन ध्यान पूर्वक चलायें। बेहती होगा कि आज इस्तेमाल ही ना करें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 2

धनु – पॉजिटिव – कुछ महत्वपूर्ण काम बन जाने से राहत महसूस करेंगे। और पुनः अपने अंदर आत्मविश्वास व आत्मबल बढ़ता हुआ महसूस होगा। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या सम्मेलन में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होगी।
नेगेटिव – पड़ोसियों से किसी प्रकार का झगड़ा या कहा-सुनी होने की संभावना है। बेहतर होगा कि ध्यान अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ही केंद्रित रखें। घर के आसपास की नकारात्मक गतिविधियों को नजरअंदाज करें।
व्यवसाय – व्यवसायिक स्थल पर सहयोगी व कर्मचारियों के सहयोग व सलाह से कई रुकी हुई गतिविधियां दोबारा से शुरू करने में सफलता प्राप्त होगी। और नए ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। सरकारी सेवारत अपने काम के प्रति लापरवाही ना बरतें।
लव – परिवार के साथ किसी धार्मिक उत्सव संबंधी आयोजन में सम्मिलित होने का मौका प्राप्त होगा। धर्म-कर्म के प्रति आस्था पारिवारिक वातावरण को मधुर बनाकर रखेगी।
स्वास्थ्य – एसिडिटी और गैस जैसी समस्या महसूस हो सकती है। ज्यादा गरिष्ठ भोजन और बाहर के खानपान से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5

मकर – पॉजिटिव – अपने राजनीतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करें। महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होने की संभावना है। इससे समाज में आपका रुतबा बनेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी नजदीकी संबंधी के साथ भी संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी।
नेगेटिव – परंतु इस बात का ध्यान रखें कि राजनीतिक कार्यों में आपकी छवि भूमिल ना हो क्योंकि कोई बाहरी व्यक्ति आपके संपर्कों का फायदा उठा सकता है और उसकी वजह से आपकी मान-हानि होना संभव है।
व्यवसाय – व्यवसाय संबंधी कोई नजदीकी यात्रा होने की संभावना है और यह यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। नौकरी में किसी वजह से प्रमोशन रूक सकता है इसलिए सावधानी बरतें।
लव – आपको मिली उपलब्धियों के प्रभाव से पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। तथा परिवार में आपका आदर और मान-सम्मान बढ़ेगा।
स्वास्थ्य – ज्यादा सोच-विचार करने से सिर दर्द व तनाव रहेगा। इसलिए समय-समय पर आराम भी करें। और एनर्जी वर्धक पदार्थों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 7

कुम्भ – पॉजिटिव – आज आपकी योग्यता व काबिलियत खुलकर लोगों के सामने आएगी। अपनी उपलब्धियों का भरपूर उपयोग करे। तथा पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बनाई थी उस लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय है।
नेगेटिव – अपने प्रतिद्वंदी तथा विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। किसी प्रकार के नुकसान होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी कुछ उलझन एवं समस्याएं बढ़ सकती हैं इसलिए सावधानी बरतें।
व्यवसाय – बिजनेस में आपके कामकाज में जो बदलाव आया है उससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी और जल्दी ही भविष्य में लाभदायक स्थितियां उत्पन्न होंगी। नौकरी पेशा व्यक्ति भी दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा स्वयं ही कार्यों को पूरा करें।
लव – घर की उचित देखभाल में जीवन साथी का पूरा सहयोग रहेगा। जिससे आप अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। परंतु घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। सुरक्षा संबंधी नियमों का पूरी तरह से पालन करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4

मीन – पॉजिटिव – आज का समय बच्चों की समस्याओं को सुलझाने व उनके कामों में मदद करने में व्यतीत होगा। इससे बच्चों के आत्मबल व विश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण बनाने में आप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
नेगेटिव – परंतु आपकी भावनाओं और उदारता का गलत फायदा भी उठाया जा सकता है। इन बातों का भी ध्यान अवश्य रखें। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के ना मिलने से भी टेंशन रहेगी। परंतु जल्द ही समस्याओं का समाधान भी होगा।
व्यवसाय – नौकरीपेशा व्यक्ति अपने किसी लक्ष्य की प्राप्ति में सफल रहेंगे। कोई नई उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। साथ ही व्यवसाय में भी नए ऑर्डर मिलने की संभावना है।
लव – युवा वर्ग दोस्तों के साथ-घूमने फिरने व डेटिंग का आनंद लेंगे। परिवार में सगाई या विवाह जैसी कुछ योजना बनने से खुशनुमा वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य – उमस भरे मौसम की वजह से पाचन शक्ति के बिगड़ने जैसी परेशानी महसूस रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें और तरल पदार्थ अधिक से अधिक लंे।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2

Leave a Reply