राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एकत्रीकरण हेतु भाजपा भिलाई की बैठक

भिलाई । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एकत्रीकरण हेतु भिलाई भारतीय जनता पार्टी की बैठक 32 बंगले कार्यालय में जिलाध्यक्ष सांवलाराम डहरे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कौशलेंद्र प्रताप सिंह थे। प्रताप सिंह ने बताया कि दिनांक 8 सितम्बर दिन रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एकत्रीकरण कार्यक्रम रायपुर में दोपहर 12 बजे होना है। इस हेतु भाजपा जिला भिलाई की बैठक में बताया गया कि मंडल, मोर्चा, प्रकोश्ठ व प्रकल्प तथा बुथ स्तर के समस्त कार्यकता दिनांक 8 सितम्बर दिन रविवार को सुबह 10 बजे चरोदा मैदान में बजरंगबली मंदिर के पास एकत्रित होकर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक में सभी भाजपा भिलाई के मंडल अध्यक्षों को जवाबदारी दी गई। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष चंदन सिंह भदौरिया, बृजेश बिजपुरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री खिलावन साहू, विनीत वाजपेई, जिला उपाध्यक्ष फणेन्द्र पांडे यशवंत ठाकुर, जिला मंत्री पुरुषोत्तम देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव, जिला मंत्री योगेश साहू, निगम सभापति श्याम सुंदर राव, नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक शारदा गुप्ता, जोन अध्यक्ष एवं पार्षद भोजराज सिन्हा, जामुल मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, सुपेला मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी, वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद रामानंद मौर्या, पार्षद रश्मि सिंह, खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष भूषण अग्रवाल, चरोदा मंडल महामंत्री नारायण रेड्डी, राम ब्रिज वर्मा, लोकेश पाण्डेय, दीपक रवाना, राजेश प्रधान, दिनेश यादव, रंग बहादुर सिंह, मनोज यादव, जोगेंद्र शर्मा, महेश वर्मा, शिवा यादव, गुरजीत सिंह सोखी, राजीव पाण्डेय, रणजीत सिंह, अमरजीत सिंह चहल, मनोज अग्रवाल, मोहम्मद आरिफ, रंजीत सिंह, अशोक कुमार रोशन, सहित बुथ स्तर तक के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
