राहगीरों से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। शास्त्री नगर थाना पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल और चेन लूटने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा हुआ एक मोबाइल भी बरामद किया हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं। डीसीपी (उत्तर) डॉ राजीव पचार ने बताया कि शहर में राहगीरों से चेन और मोबाइल लूटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए एडिशनल डीसीपी (उत्तर) धर्मेन्द्र सागर, एसीपी अतुल साहू और थानाप्रभारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने राहगीरों से मोबाइल लूटने के मामले में पानी पेच शास्त्री नगर निवासी जावेद खान (22) पुत्र अशफाक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा हुआ एक मोबाइल बरामद किया हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल लूटने और चेन तोडऩे की कई वारदातों को करना कबूल किया हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं।
