राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- पेट्रोल और डीजल को GST के दायरे में लाएंगे

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाएगी और बढ़ती कीमतों को कम करने की कोशिश करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के जीवन पर भारी बोझ डाला है. 

राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा,‘इस बोझ को कम करने के लिए कांग्रेस पार्टी पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाएगी और बढ़ती कीमतों को कम करने का प्रयास करेगी और कम करेगी.
राहुल ने साधा पीएम मोदी 
वहीं राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस की जनसभाओं में लगाया जा रहा ‘चौकीदार चोर है’ का नारा कांग्रेस पार्टी का न होकर, हिन्दुस्तान के युवाओं और मजदूरों का नारा है.

मध्य प्रदेश के भिण्ड लोकसभा सीट के प्रत्याशी देवाशीष जरारिया के लिए आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने नहीं निकाला है ‘चौकीदार चोर है’ वाला नारा. यह नारा हिन्दुस्तान के युवाओं का नारा है, हिन्दुस्तान के मजदूरों को नारा है.' 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपना हमला तेज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनके पास सबूत हैं कि राफेल जेट सौदे में ‘चौकीदार चोर है.’ उन्होंने कहा, ‘जब मैं आपके बारे में कहता हूं, चौकीदार चोर है तो मैं सबूत लेकर बोलता हूं.’

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी चुनाव आयोग को कहते हैं कि राहुल, चौकीदार शब्द का प्रयोग नहीं कर सकते. राहुल गांधी ने सवाल किया, ‘क्या आपने कभी किसान, मजदूर या गरीब, बेरोजगार आदमी के घर के सामने चौकीदार देखा है. अनिल अंबानी के घर के बाहर कितने चौकीदार हैं, लाइन लगी हुई है और लाइन में पहले नंबर पर नरेन्द्र मोदी खड़े हैं.’ 
 

Leave a Reply