राहुल गांधी द्वारा उठाए मुद्दो पर मोदी सरकार के पास जवाब नहीं-सीएम

जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ट्विट के जरिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नीति नियत और विचारों पर केन्द्र की मोदी सरकार पर तीखा तंज कसा कहा राहुल गांधी के द्वारा लोकहित और देशहित में उठाये जाने वाले हर मुद्दे पर मोदी सरकार के तमाम मंत्री निरोत्तर हो जाते है। सीएम गहलोत ने कहा कि मोदी शासन के करीब छह सालों के कार्यकाल में राहुल गांधी ने जितने भी मुद्दे उठाये उन सभी मुद्दो पर मोदी सरकार के परिणाम सकारात्मक नहीं रहे नोटबंदी, जीएसटी, अर्थव्यवस्था पर राहुल गांधी हमेशा चेताते रहे है इसी प्रकार कोरोना काल भारत में आने से पहले ही राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार को मुकम्मल व्यवस्थाओं को करने के साथ आम आवाम् को सुरक्षित रखने की बात मोदी सरकार को कहते हुए सरकार के इंतजामों को नाकाफी बताया था मगर फिर भी केन्द्र सरकार नहीं चेती। गहलोत ने कहा कि आज किसान आंदोलन को करीब एक महीना हो रहा है पर किसानों की बात सुनने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास वक्त नहीं है और साल के आखिरी दिन अपने मन की बात कहने नहीं भूल रहे है। उन्होने कहा कि राहुल गांधी देशहित में भूतकाल से सीख लेते हुए वर्तमान भविष्यकाल की राजनीति पर अपने खुले दिल से खुले विचार रखते है पर अफसोस है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गहमंत्री अमितशाह जैसे बड़े नेताओं को राहुल गांधी के द्वारा दी गई लोकहित और देशहित की सीख अच्छी नहीं लगती।
मंत्रियों को मुख्यमंत्री की नसीहत :- मुख्यमंत्री गहलोत ने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को नसीहत देते हुए कहा कि सरकार ने दो साल में लोकहित घोषणा पत्र में दिए गए 50 प्रतिशत वादे पूरे कर लिए है जिनकी जानकारी आम आवाम् को देने के साथ उनकी परेशानी की हर बात सुनने के लिए कोई बहाना नहीं चलेगा इसके लिए उन्होने मंत्रियों को बतौर नसीहत देते हुए कहा कि मंत्रियों को जनसुनवाई की नीति में ढील नहीं बरतनी चाहिये इसके फिर चाहे वो क्षेत्र में हो शासन सचिवालय में हो या बंगले पर आम आवाम् की फरियादो का निपटारा करें।
