रिमझिम बारिश के बीच भजन संध्या में शामिल हुए मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री कमल नाथ आज छिंदवाड़ा में रिमझिम बारिश के बीच सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में भक्तजनों के साथ भजन संध्या में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मन्दिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की तरक्की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। श्री कमल नाथ ने भजन संध्या में शामिल भक्तजनों का अभिवादन किया।
