रिलायंस खरीदेगी अमेरिकी कंपनी आईएमजी वर्ल्डवाइड एलएलसी की हिस्सेदारी

मुंबई । देश की प्रमुख कंपनी रिलायंस कोरोना कॉल के दौरान एक और डील करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बार रिलायंस कंपनी की डील एक अमेरिकी कंपनी की हिस्सेदारी खरीदने की है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अब स्पोर्ट्स बिजनेस पर फोकस बढ़ाते हुए आईएमजी रिलायंस ज्वाइंट वेंचर में आईएमजी वर्ल्डवाइड एलएलसी की हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह डील करीब 52 करोड़ रुपए में हो सकती है। गौरतलब है कि आईएमजी-रिलायंस लिमिटेड में आईएमजी वर्ल्डवाइड एलएलसी :की 50 फीसदी हिस्सेदारी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज आईएमजी वर्ल्डवाइड एलएलसी के साथ मिलकर स्पोर्ट मैनेजमेंट बिजनेस का कारोबार करती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि इस डील के पूरा होने के बाद आईएमजी रिलायंस पूरी तरह रिलायंस की सब्सिडियरी हो जाएगी। यहां तक कि इस डील के पूरा होने के बाद इस ज्वाइंट वेंचर ब्रांड का नाम भी परिवर्तित कर दिया जाएगा।
