रूथ की रिद्म ने डेस्टीनेशन वेडिंग को बनाया रॉकिंग

सुपर ग्लैमरस पाकीजा थीम वाले संगीत की विदेशों तक धूम

मुंबई । देश की जानी मानी मॉडल और परफॉर्मिंग आर्टिस्ट रूथ लॉरेंस 'रिद्मÓ फिर सुर्खियों में छा गई हैं। उन्हें न केवल देश में बल्कि खास तौर पर विदेशों में पाकीजा, मुगल और सूफी बेस्ड वेडिंग संगीत सेरेमनी के लिए बुलाया जा रहा है। रूथ लॉरेंस हाई पार्टीज, एलीट फैशन शो और मेगा डांस शोज के कारण हमेशा ही पेज3 पर स्पॉट की जाती रही है, लेकिन इस बार उन्हें डेस्टीनेशन वेडिंग में किए गए एक्सपेरीमेंट के लिए याद किया जा रहा है।
रूथ लॉरेंस 'रिद्मÓ ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हर डेस्टीनेशन वेडिंग में लोगों की डिमांड कुछ नया और कुछ हटकर होती है। लोगों को एक ही टाइप की संगीत-मेहंदी सेरेमनी, बॉलीवुड सॉग बेस्ड पार्टी या बैचलर नाइट से बोरियत होने लगी थी। इवेंट्स में ताजगी और नई रौनक के लिए रूथ लॉरेंस 'रिद्मÓ ने स्पेशली डिजाइन प्रोग्राम्स के तहत पाकीजा, मुगल और सूफी थीम को चुना। उन्होंने इसके लिए कई सेशन की तैयारी की, हर ड्रेस, मेकअप और ऐसेसरीज पर फोकस किया। न्यू फैशंड ड्रेस और उसे कैरी करने के कंफर्ट पर संजीदा होकर काम किया। इसके बाद उन्होंने अपने रॉकिंग अंदाज में सुपर ग्लैमरस पाकीजा थीम वाले संगीत सेरेमनी को जब पेश किया तो लोगों ने इसे बेहद पसंद किया। इसके बाद से इन थीम्स की डिमांड होने लगी है। रूथ के डिजाइन्स किए गए सेरेमोनियल ड्रेसेस और ईवेंट्स के फोटो और वीडियो अब ट्रेंड मेें हैं। रूथ लॉरेंस 'रिद्मÓ बताती हैं कि मुझे तो इस पूरे सीजन में भारत के बाहर ही रहना पड़ा, थाईलैंड, मकाउ, दुबई, फुकेट, मलेशिया, लंदन, जोहानिसबर्ग और यूरोप में कई जगह उनके ही रॉकिंग स्टाइल वाली डेस्टीनेशन वेडिंग हुई। पाकीजा स्टाइल को लेकर रूथ ने बताया कि यह बॉलीवुड की  एक संवेदनशील अभिनेत्री और उनके शानदार अभिनय को एक आदरांजलि है। इस पैकेज को भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बेहद पसंद किया जा रहा है। विदेशों में रूथ पहले ही कई शोज कर चुकी हैं। रस्मों के बीच रूथ और सहयोगियों का परफार्मेंस शादी की रौनक और बढ़ा देता है। 
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में रूथ लॉरेंस 'रिद्मÓ ने बताया कि डेस्टीनेशन वेडिंग, कॉरपोरेट्स प्रमोशनल शोज और ट्रेनिंग्स में लोगों की पसंद बदल रही है। अल्ट्रा मॉर्डन लुक की बजाए पाकीजा लुक फैशन में इन कर चुका है। वहीं ग्लॉसी और हाई ब्राइटेड ड्रेस इन है तो ज्वेलरी को लेकर भी गल्र्स की च्वाइस बदल गई है। गर्लिश लुक वाली ब्राइडल को खूब पसंद किया जा रहा है।  वहीं उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना आदि में लोगों को डेस्टीनेशन वेडिंग में इंट्रेस जाग गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश के युवा इसका लाभ लेंगे। उन्होंने कहा कि शादी एक यादगार और भावनाओं से भरा हुआ इवेंट होता है और इसे बहुत यादगार तरीके से सम्पन्न कराना चाहिए। भोपाल, इंदौर, दतिया, जबलपुर, रायपुर, रायगढ़, गरियाबंद, कांकेर आदि में भी कुछ लोग ऐसे हैं जो डेस्टीनेशन टूरिज्म के सहारे आगे बढ़ सकते हैं।

Leave a Reply