रूसः सोचि से 91 यात्रियों को लेकर उड़ा रूसी सेना का विमान Tu-154 लापता

रूस का विमान Tu-154 लापता हो गया है। इस विमान में 91 यात्री सवार थे। विमान ने रूस के सोचि से सीरिया के लिए उड़ान भरी थी। न्यूज एजेंसी आरटी की मानें तो विमान Tu-154 रूसी सेना का विमान था। इस विमान ने सुचि से मॉस्को टाइम के मुताबिक सुबह 5.40 बजे उड़ान भरी थी।

रूस के मंत्री ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान में 83 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। शुरुआती खबर के मुताबिक विमान अपने तय समय के मुताबिक सुबह 5.20 बजे उड़ान भरा और उड़ने के 20 मिनट बाद 5.40 बजे रडार से गायब हो गया। फिलहाल रेस्क्यू टीम विमान की तलाशी में जुटी है।

Leave a Reply