रूस अग्निकांड: मॉल के गार्ड ने फायर अलार्म को पहले ही कर दिया था बंद

मास्को: रूस के केमेरोवा शहर में विंटर चैरी शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 64 लोगों की मृत्यु हो गई। आग मॉल की चौथी मंजिल पर लगी थी। मॉल में सिनेमाघर,रेस्टोरेंट और कई दुकाने थी। बताया जा रहा है कि लोगों ने आग से बचने के लिए खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई थी।


एक 12 वर्षीय लड़की ने अपने अन्तिम संदेश में कहा कि मैं सांस नही ले सकती, मेरे परिवार को बता देना कि मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं। यह लड़की मरने वाले 64 लोगों में से एक थी। बताया जाता है कि सुरक्षागार्ड ने पहले ही फायर अलार्म को बंद कर दिया था। 12 वर्षीय विक्टोरिया की चाची पॉचकिन्ना ने बताया कि उसकी भतीजी ने मॉल के भीतर से फोन कर उक्त संदेश देकर कहा कि मैं सांस नही ले सकती।


11 वर्षीय लड़का सर्गई मास्कलेंको खिड़की से कूदने के बाद कौमा में है, मगर उसका पूरा परिवार आग में जल गया। स्थानीय गर्वनर अमातुलीय ने वादा किया है कि आग में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक मिलियन रूबल दिए जाएंगे। इस आग में लगभग 200 पशुओं के मारे जाने की भी खबर है।

देश की भ्रष्टाचार निरोधक जांच समिति ने बताया कि मॉल में तैनात सुरक्षा गार्ड ने फायर अलार्म को बंद कर दिया था। सरकारी एजेंसी ने बताया कि आग से बचने के लिए निकासी द्वार को भी अवरुद्ध कर दिया गया था। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि मॉल के निर्माण और शॉपिंग सेंटर कॉम्पलेक्स में बढ़े पैमाने पर गंभीर सुरक्षा उल्लघंन किया गया। कमेठी के प्रवक्ता स्वेतलाना ने बताया कि जब मॉल का निर्माण किया जा रहा था और जब यहां काम शुरू हो गया तो सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लघंन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि अधिकारी अब उस गार्ड की तलाश कर रहे हैं जिसने आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर अलार्म बंद कर दिया।


12 वर्षीय लड़की विक्टोरिया की चाची ने कहा कि उसकी भतीजी ने जो फोन किया था वह दिल दहलाने वाला था। उसने बताया कि हर चीज जल रही थी। दर्जनों लोग शॉपिंग सेंटर के मॉल में दब गए, दरवाजे बंद हो गए, मैं बाहर नहीं जा सकी। एक फोटोग्राफर ने वहां हुए विनाश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी। 

Leave a Reply