लंबे इंतजार के बाद अहमदाबाद में मूशलाधार बारिश, कई इलाके जलमग्न

अहमदाबाद | पिछले कई दिनों से सौराष्ट्र-कच्छ, उत्तर और दक्षिण गुजरात में धुआंधार बारिश हो रही है| अब मध्य गुजरात पर मेघा की कृपादृष्टि हुई है| वडोदरा में आज 4 घंटों में 10 ईंच बारिश ने पूरे शहर को पानी कर दिया है| वहीं अहमदाबाद शाम ढलते ही मूशलाधार बारिश से शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए| अहमदाबाद के एसजी हाईवे, इस्कॉन राणीप, बोपल, वेजलपुर, सेटेलाइट, घाटलोडिया, गोता, पालडी, जीवराज पार्क, वेजलपुर, मकरबा सत्ताधार, बोडकदेव, केकेनगर, अखबारनगर, आश्रम रोड, रिवरफ्रंट, चांदलोडिया, नरोडा, ओढव, कालूपुर, अमराईवाडी, बापूनगर, वटवा, सीटीएम, रामोल, हाटकेश्वर और मणिनगर इत्यादि इलाकों में मूशलाधार बारिश से सड़कें पानी डूब गईं, जिससे वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गईं| कई सोसायटी, गली-मुहल्ला और दुकानों में पानी घुस गया| पिक अवर्स के दौरान भारी बारिश होने से शहर में कई जगह लंबा जाम लग गया| शहर की मुख्य सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन चालक परेशान हो गए| भारी बारिश का असर रेल सेवा पर भी हुआ है| अहमदाबाद-वडोदरा के बीच चलने वाली ट्रेन को रद्द कर दिया गया| यह फैसला वडोदरा में भारी बारिश को देखते हुए किया गया है| अहमदाबाद में एक मकान की छत के ढह जाने की खबर है| लंबे इंतजार के बाद अहमदाबाद में बुधवार को मूशलाधार बारिश होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और बारिश में नहाने घरों से बाहर निकल पड़े| हांलाकि करीब एक घंटे मूशलाधार बारिश हुई और उसके बाद थम गई| कुछ समय बाद शहर के नवरंगपुरा, नारणपुरा, सेटेलाइट, बोपल, एसजी हाईवे, नारोल, मणिनगर जैसे इलाकों में मध्यम बारिश फिर शुरू हो गई| गौरतलब है अहमदाबाद में पिछले तीन दिन से रुक रुक कर बारिश हो रही है| पिछले 24 घंटों में अहमदाबाद में 11 मिमी बारिश हुई है| अहमदाबाद में अब तक मौसम की 8 ईंच बारिश हुई है|

Leave a Reply