लक्ष्य बड़ा था, पर दो ओवर खेलने के बाद ही लग गया था हम आसानी से जीत जाएंगे : स्टोक्स

नई दिल्ली । पुणे के मैदान पर इंगलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम के 337 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मैच में बेन स्टोक्स ने 52 गेंदों पर शानदार 99 रन बनाए। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने इसपर चर्चा की। उन्होंने कहा एक टीम के रूप में हमारे लिए सबसे सुखद बात यह है कि हम एक टीम के रूप में अपने आदर्शों से दूर नहीं गए।
उन्होंने कहा कि पहले गेम में हम काफी निराश थे, लेकिन यह बहुत स्पष्ट था कि हम उसी इरादे आगे बढ़े जैसा हम अक्सर करते हैं। स्टोक्स ने कहा कि इसके बाद हमने अच्छा पीछा किया। वास्तव में खुश हूं कि हम आसानी से लाइन पर पहुंच गए। भारत ने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया था, लेकिन क्योंकि विकेट अच्छा था, इसलिए हमें दिक्कत नहीं आई। हमने पिछले कुछ सालों में कई बड़े टोटल बनाए हैं। हमने कई बड़े लक्ष्यों का पीछा भी किया है। हम वास्तव में ईमानदार होने के लिए बहुत ज्यादा डरते नहीं हैं। हम हमेशा सकारात्मक खेलने की कोशिश करते हैं।
वहीं, मैच के दौरान गेयर चेज करने पर स्टोक्स ने कहा- हम इस संबंध चेंजिंग रूम में ही बात कर रहे थे। मैंने फैसला लिया था कि अगर स्पिनर आते हैं, तो जोखिम जरूर उठाऊंगा। मैंने कुछ शॉट लगाए जो बल्ले पर अच्छे से आए। मुझे उन दो ओवरों के बाद लगा कि हम आसानी से जीत सकते हैं, बस मुझे स्वभाविक खेल लगातार जारी रखना होगा। इसमें हम सफल हुए।
स्टोक्स ने जॉनी बेयरस्टो की पारी को अविश्वसनीय बताया। उन्होंने कहा आपको उससे बहुत ज्यादा बात करने की आवश्यकता नहीं है। रॉय और बेयरस्टो ने जितने रन बनाए हैं, वे आश्चर्यजनक हैं। मेरी राय में उनका स्ट्राइक-रेट दुनिया में सबसे अच्छा है। टोन सेट करने के लिए शीर्ष पर उन दोनों का होना शानदार है।
