लगातार दूसरे दिन गिरा सोने का भाव, जानिए आज का रेट

चंडीगढ़. हरियाणा में सोने की कीमत (Rate of Gold) में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई. सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 60 रुपये की गिरावट आई. गुरुग्राम (Gurugram) में 22 कैरेट सोने की कीमत 43,230 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं 24 कैरेट सोने का रेट 45,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बता दें कि सोमवार को यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 45,430 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. 16 मार्च को 24 कैरेट सोना 30 रुपये सस्ता हुआ है.

हरियाणा के फरीदाबाद जिले की बात करें तो यहां भी मंगलवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है. यहां आज 22 कैरेट सोने का भाव 43,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो सोमवार को  43, 260 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं 24 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ हुआ है. यहां 24 कैरेट सोने का रेट 45,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो 15 मार्च को 45, 460 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

हरियाणा के अंबाला जिले में भी 16 मार्च को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली. यहां मंगलवार को 22 कैरेट सोने का भाव 43,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा जो सोमवार को 43,290  रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं, 24 कैरेट सोना की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखा गया है. यहां 24 कैरेट सोने का रेट 45,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो 15 मार्च को भी इसी रेट पर मिल रहा था

चंडीगढ़ में सोने का भाव

चंडीगढ़ में 16 मार्च यानि मंगलवार को सोना सस्ता हुआ है. यहां 22 कैरेट सोने का दाम 44,150  रुपये प्रति 10 ग्राम है. 15 मार्च को यहां सोने का भाव 44,130 रुपये था. वहीं 24 कैरेट सोने की बात करें तो उसका रेट 48,160  रुपये प्रति 10 ग्राम हो जो सोमवार को 48,170 प्रति 10 ग्राम था.
 

Leave a Reply