लम्बित कार्यों को शीघ्र चालू किया जायेगा-पायलट

जयपुर । पंचायती राज मंत्री सचिन पायलट ने राज्य विधानसभा में विधायक चन्द्रभान सिंह के मूल प्रश्न के उत्तर में कहा कि पंचायती राज विभाग के लंबित कार्यों को चालू करने लिए सम्बन्धित जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ वार्ता कर शीघ्र चालू किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि नरेगा एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना संबंधित बकाया कार्यो को हम सब मिलकर पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि चित्तौंडग़ढ़ और भीलवाड़ा जिलों में डीएमटी के माध्यम से काफी पैसा इक_ा होता है और यह लगभग दौ सौ से सवा 200 करोड़ रुपये है। चूंकि यह फंड इस विभाग के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग विभागों से बात कर चित्तौडग़ढ़ में लंबित कार्य करवाए जायेंगे। प्रदेश में सरकार द्वारा विगत 6 माह में कुल राशि रूपय 3051.20 करोड के 92870 नवीन विकास कार्य स्वीकृत किये गये हैं। उन्होंने जिलेवार विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने स्वीकृत कार्यों में से अभी तक 37972 कार्य प्रगतिरत, 9448 कार्य अप्रारम्भ  एवं 45601 पूर्ण कार्यों का जिलेवार विवरण सदन की मेज पर रखा। पायलट बताया कि चित्तौडगढ में शेष रहे कार्यों को माह अगस्त-सितम्बर, 2019 तक पूर्ण करा लिया जायेगा। 

Leave a Reply