लीबिया में रॉकेट हमला, 5 की मौत

त्रिपोलीः लीबिया की राजधानी त्रिपोली के एक बीच पर रॉकेट हमले में ५ लोग मारे गए तथा २५ अन्य घायल हो गए। मृतकों में कम से कम एक बच्चा भी है। लीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि राजधानी के पूर्व में मितिगा हवाईअड्डे के आगे वाले हिस्से में बीच पर कल विस्फोट हुआ।

गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि कल हवाईअड्डे की परिधि के भीतर सुरक्षाबलों और एक च्च्प्रतिबंधितज्ज् समूह के बीच झड़प हुई। वर्ष २०१४ के मध्य में विरोधी गुटों के बीच लड़ाई में हवाई अड्डे को बुरी तरह नुकसान पहुंचा था। लीबिया में वर्ष २०११ के बाद से ही अराजकता की स्थिति है जब लंबे समय तक देश के तानाशाह रहे मुअम्मर गद्दाफी को अपदस्थ कर दिया गया था और उन्हें मार दिया गया था।

इसके बाद विरोधी प्रशासन और मिलिशिया तेल संपदा से सम्पन्न देश में नियंत्रण के लिए लड़ रहे हैं। उत्तर अफ्रीकी देश में विरोधी प्रशासन हैं। पूर्वी हिस्से में प्रशासन को राजधानी स्थित संयुक्त राष्ट्र के समर्थन वाले गवर्नमेंट आॅफ नेशनल एकॉर्ड (जीएनए) की मान्यता प्राप्त नहीं है।

Leave a Reply