लोक गायिका सुश्री रमादत्त जोशी को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिला एक लाख रूपए का चेक 

रायपुर। लोक गायिका सुश्री रमादत्त जोशी को इलाज और मकान क्षतिपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वेच्छानुदान से एक लाख रूपए की राशि स्वीकृत की है, जिसका चेक सुश्री जोशी को आज प्रदान कर दिया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री के निर्देश पर संस्कृति विभाग द्वारा कलाकार कल्याण कोष से सुश्री रमादत्त जोशी को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता बीते 17 जुलाई को दी गई है। 
लोक गायिका सुश्री रमादत्त जोशी ने आर्थिक सहायता मिलने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट किया है। सुश्री जोशी ने कहा मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता प्रदान करके कलाकारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। छत्तीसगढ़ के कलाकार भविष्य में भी आपकी इस संवेदनशीलता से लाभान्वित होंगे। जोशी बहनें इसके लिये आभार व्यक्त करती हैं। 

Leave a Reply