वन विभाग के साथ मिलकर किया गया कोबरा सांप का रेस्क्यू

कोरबा| कोरबा जिले में सांपो को सुरक्षित रेस्क्यू करने का काम लगातार किया जा रहा है। साथ ही किसी प्रकार की तस्करी का मामला सामने न आए उसके लिए वन विभाग ने सांप पकड़ने वालो के लिए दिशा निर्देश भी निकला हैं। जिस पर विभाग ने साफ कह दिया है कि जिले में अब कोई भी रेस्क्यू नहीं करेगा।वन विभाग से रजिस्टर्ड टीम ही रेस्क्यू करेंगी।
   अगर ऐसे किसी को रेस्क्यू करते पाया गया तो उस पर कार्रवाई होगी। स्नेक रेस्क्यू टीम कोरबा लगातार सांपो को संरक्षित करने का कार्य कर रही है। रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी ने वन विभाग के दिशा निर्देशों को सही बताया, साथ ही रेस्क्यू कॉल आते ही वन विभाग को सूचना दी, जिस पर कोरबा डिवीजन रेंजर सीयाराम कर्मकार के द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल फॉरेस्ट टीम के साथ जितेंद्र सारथी को लेकर अलग अलग क्षेत्रों में रेस्क्यू किया गया।
    स्नेक रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी ने वन विभाग के दिशा निर्देशों को बहुत सही बताया, साथ ही ये भी कहा की वन विभाग के सहयोग से हमारा काम और आसान हो गया। वन विभाग की मदद से जिले में वन्य जीव जंतुओं को सुरक्षित करने के कार्य में तेजी आएगी और समय की भी बचत होगी। कोरबा डीएफओ प्रियंका पाण्डे मैडम ने कोरबा रेंज ऑफिसर को निर्देश दिया है कि रेस्क्यू टीम को सहयोग करें साथ ही रेस्क्यू में उपयोग होने वाले सभी उपकरण उपलब्ध करें। डीएफओ मैडम ने रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को इसी तरह विभाग के साथ दिशा निर्देशों के साथ काम करते रहने को कहा साथ ही कार्य की प्रशंसा भी की, जिस पर जितेंद्र सारथी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply