वरुण धवन ने सारा से पहली मुलाकात को बताया इंट्रेस्टिंग 

मुंबई । ऐक्टर वरुण धवन ने सारा अली खान से पहली मुलाकात को इंट्रेस्टिंग बताया है। उन्होंने कहा ‎कि वरुण ने बताया कि वे पहले से दोस्त नहीं थे। हालांकि वरुण सारा से पहले नहीं मिले थे। वरुण ने बताया कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की शूटिंग के दौरान सारा उसी बिल्डिंग में थीं। वह लिफ्ट में घुसे ही थे कि सारा आ गईं। सारा ने फोन पर बात करना शुरू कर दिया। उस समय वरुण इस बात से हैरान थे कि लिफ्ट में उन्हें नेटवर्क कैसे मिल रहा है। वहीं, सारा ने खुलासा किया कि वह वरुण की जबरदस्त फैन थीं और अब भी हैं। सारा ने बताया कि जब उन्होंने वरुण को देखा तो जानबूझकर उसी लिफ्ट में जाने का प्लान किया था। दोनों ने बताया कि अब उनकी दोस्ती हो चुकी है।  बता दें ‎कि वरुण धवन और सारा अली खान फिल्म 'कुली नंबर 1' में एकसाथ नजर आने वाले हैं। यह ‎‎‎फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के वर्चुअल ट्रेलर के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह पहले से दोस्त थे या सेट पर ही मिले। इस पर दोनों ने मजेदार जवाब दिए। 
 

Leave a Reply