वाराणसी में साइकिल से पहुंची कोरोना वैक्सीन

वाराणसी। मकरसंक्रांति से कोरोना वैक्सिननेशन की शुरुआत के बीच मंगलवार को पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा ड्राई रन जारी है। इस बीच पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तैयारियों की पोल उस समय खुली जब कर्मचारी वैक्सीन को साइकिल पर लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर वैक्सीन रखे जाने की बात कही जा रही है। 
  वाराणसी के चौकाघाट कोरोना वैक्सीन केंद्र से महिला अस्पताल साइकिल से पहुंचाई गई। जब वैक्सीन पहुंची तो वहां तैयारी नहीं थी। जिसे लेकर प्रशासन में हड़कंप है। इधर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लोहिया संस्थान में वैक्सीन का ट्रायल देखने के लिए पहुंचे और अफसरों से बात की। लखनऊ में केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया संस्थान, राम सागर मिश्रा हॉस्पिटल, लोक बंधु अस्पताल के अलावा माल, मलिहाबाद, इंदिरा नगर, काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहारा हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल और एरा मेडिकल कॉलेज में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जा रहा है। 

Leave a Reply