विदेशी रिवाल्वर और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

अंबरनाथ। एक व्यक्ति को अवैध रूप से विदेशी रिवाल्वर और जिंदा कारतूस रखने के आरोप में अंबरनाथ की शिवाजी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबरनाथ में जय मल्हार होटल के सामने रात के अंधेरे में एक युवक संदिग्ध रूप से खड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जाल बिछाया और युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसकी पहचान सागर तवले के रूप में हुई और वह अंबरनाथ तालुका के बालेगाव निवासी है. पुलिस ने उसके पास से बिना लाइसेंस के एक विदेशी रिवाल्वर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। अब पुलिस ये पता लगा रही है कि सागर ने अपने साथ रिवॉल्वर क्यों रखा? क्या उसे किसी को मारने का इरादा था? बहरहाल कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। 

Leave a Reply