विश्वकप 2019: कोहली ने बांधे रोहित की तारीफों के पुल, ‘उसके आगे नतमस्तक हूं’

साउथम्पटन: लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की उम्दा गेंदबाजी और रोहित शर्मा की विषम परिस्थितियों से गुजरने के बाद खेली गई नाबाद शतकीय पारी की बदौलतभारत ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराकर अपने विश्व कप अभियान का शानदार आगाज किया. मैच के बाद कोहली ने रोहित शर्मा की तारीफों के पुल बांध दिए. उन्होंने कहा कि रोहित के आगे नतमस्तक हूं. 

भारत ने मैच में अधिकतर समय दबदबा बनाए रखा. रोहित को शुरू में संघर्ष करना पड़ा लेकिन आखिर में वह 122 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 144 गेंदें खेली तथा 13 चौके और दो छक्के लगाए. कप्तान कोहली ने कहा, "हमें पहले मैच के लिये लंबा इंतजार करना पड़ा और इसके बाद इस तरह का गेम खेला. मैच पूरे समय चुनौतीपूर्ण बना रहा. हमारे लिए महत्वपूर्ण था कि शुरुआत जीत से हो. अगर आप मैच पर गौर करो तो यह चुनौतीपूर्ण था. यह पेशेवर जीत है." 
उन्होंने कहा, "अगर हम टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते क्योंकि परिस्थितियां तब गेंदबाजों के अनुकूल थी. दक्षिण अफ्रीका की टीम दो हार के बाद इस मैच में उतरी थे." 

बुमराह की प्रशंसा करते हुए कोहली ने कहा, "जसप्रीत बुमराह हमेशा अलग स्तर की गेंदबाजी करता है. बल्लेबाज हमेशा उसके सामने दबाव महसूस करते हैं. बुमराह इतनी तेजी से गेंद डालता है कि डिकॉक का कैच जब मैंने लिया तो अगले 15 मिनट तक मेरा हाथ झन्नाता रहा. चहल ने गेंदबाजी भी बेजोड़ थी."  

कोहली ने कहा, "बुमराह ने जिस तरह से अमला को आउट किया वह लाजवाब था. मैंने अमला को इस तरह से स्लिप में कैच देकर आउट होते हुए नहीं देखा. रोहित की पारी विशेष थी. शीर्ष तीन बल्लेबाजों में से किसी का एक का शतक लगाना हमारे लिए जरूरी है." 
 

Leave a Reply