विसनगर नगर पालिका प्रमुख समेत सदस्य भाजपा में शामिल

अहमदाबाद | जिले की विसनगर नगर पालिका के प्रमुख, विभिन्न समितियों के अध्यक्ष समेत सदस्यों ने भाजपा का भगवा धारण कर लिया| प्रदेश भाजपा कार्यालय कमलम में विसनगर के विधायक और प्रदेश भाजपा महासचिव ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया|
गुजरात भाजपा के मुताबिक प्रदेश समेत देशभर में पार्टी का सदस्यता वृद्धि अभियान चल रहा है| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रप्रथम की विचारधारी और विकासलक्षी राजनीति से प्रेरित होकर हर कोई स्वैच्छा से भाजपा में शामिल हो रहा है| मेहसाणा जिले की विसनगर नगर पालिका के प्रमुख गोविंतभाई पटेल, स्टाफ सिलेक्शन समिति की चेयरमेन कामिनी पटेल, स्वच्छता समिति की चेयरमेन दमयंती पटेल, स्वास्थ्य समिति की चेयरमेन रश्मी बारोट, विसनगर नगर पालिका के सदस्य भरत, पटेल, जगदीश चौहाण और आशा प्रजापति आज भाजपा में शामिल हो गए| इस मौके पर प्रदेश भाजपा महासचिव केसी पटेल ने कहा कि भाजपा के सदस्यता वृद्धि अभियान को सफल बनाने की दिशा में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लगातार प्रयासरत है| संगठन पर्व-सदस्यता वृद्धि अभियान, जन जन से संपर्क कर उन्हें भाजपा से जोड़कर भाजपा की राष्ट्रवादी और विकासवादी विचारधारा ज्यादा से ज्यादा मजबूत बनाने का पर्व है| भाजपा पर 1995 से लगातार गुजरात की जनता भरोसा करती आई है| 2019 के लोकसभा चुनाव में गुजरात की जनता ने सभी 26 सीटों पर 2014 से भी ज्यादा मार्जिन से भाजपा को विजयी बनाया है|
