वीडियो में बोला-‘बहुत प्यार करता हूं लेकिन उसने धोखा दिया’, युवती के घर जाकर खाया जहर

संगरूर के दिड़बा के नजदीकी गांव में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के सामने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने लड़की और उसके दो चचेरे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव शादीहरी के रहने वाले बिट्टू सिंह ने आत्महत्या करने से पहले शुक्रवार देर रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया।
इसमें वह कह रहा था कि वह एक लड़की से बहुत प्यार करता है लेकिन उसने उसे धोखा दे दिया। वीडियो में रात को लड़की के घर जाने और आत्महत्या की बात भी युवक ने कहीं। खुद की मौत के लिए लड़की व उसके दो चचेरे भाइयों को जिम्मेदार ठहराया। दूसरी तरफ युवती का आरोप है कि युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर उससे संबंध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा था। उसी कारण दुखी होकर उसने पुलिस को शिकायत दी।

एसएचओ दिड़बा मेजर सिंह ने कहा कि एक दिन पहले लड़की ने बिट्टू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। उसने पुलिस को बताया था कि बिट्टू उसे अश्लील वीडियो व फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करता था। वह कहता था कि यदि वह उसको न मिली तो वह वीडियो व फोटो वायरल कर देगा। उन्होंने लड़की व उसके चचेरे भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुनाम भेज दिया गया है।

Leave a Reply