शमा सिकन्दर की नई तस्वीरों के साथ उनके ट्रांसफॉर्मेशन की फिर चर्चा

शमा सिकन्दर ने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद उनके पुराने लुक को लेकर एक बार फिर से चर्चा होने लगी है। शमा सिकन्दर का नाम उन ऐक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है, जिनके ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों को खूब हैरान किया। यहां तक कि उनकी पुरानी तस्वीरें देखकर यह यकीन नहीं कर पाएंगे कि ये तस्वीरें उनकी ही हैं। शमा सिकन्दर ने अपनी कुछ नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। शमा सिकन्दर अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया करती हैं। शमा जब भी कोई तस्वीर शेयर करती हैं, वह खबरों में जरूर छा जाती हैं। शमा की इन तस्वीरों के साथ ही उनके पुराने लुक की एक बार फिर से चर्चा होने लगी हैं। शमा की पुरानी और नई तस्वीरें हैरान करने वाली हैं, जिनमें उन्हें देखकर फैन्स के लिए पहचान पाना तक मुश्किल है। गौरतलब है कि शमा सिकन्दर ने अपने करियर की शुरुआत की थी ऐक्‍टर फरदीन खान के साथ। यह फिल्‍म 'प्रेम अगन' थी। हालांकि फिल्‍म नहीं चली और इसी के साथ शमा सिकंदर ने छोटे पर्दे का रुख कर लिया। 
 

Leave a Reply