शराब तस्करों ने चूहे के बिल को बना रखा था गोदाम

गोपालगंज। गोपालगंज में शराब तस्करों ने चूहे के बिल का इस्‍तेमाल कर उसके अंदर गोदाम बना रखा था। कार्रवाई के दौरान चूहे के बिल की शक्ल वाली इस सुरंग से सैकड़ों बोतल शराब बरामद की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब बरामद की है। गोपालगंज के उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार के मुताबिक, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मांझागढ़ के शेख टोली गांव में शराब तस्करों ने अपने घर में भारी मात्रा में शराब छिपा रखी है। उत्पाद विभाग की टीम ने शेख टोली के रहने वाले मनोज कुमार के घर छापेमारी की लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हुआ। जब टीम ने घर की सघन तलाशी ली तो वहां पर चूहे का एक बिल दिखाई दिया। इस बिल को जब बड़ा किया गया तो बिल में कई बोतल विदेशी और महंगी शराब छिपा कर रखी गई थी। मामले में मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के घर में बने चूहे के बिल से 375 मिली की 28 बोतल और 180 मिली की 23 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी है। 

Leave a Reply