शराब तस्करों व अवैध खुर्दो पर पुलिस का शिकंजा

कैथल। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के आदेशानुसार शराब तस्करों व अवैध खुर्दो पर शिकंजा कसते हुए पुलिस द्वारा 5 अलग-अलग मामलो में 51 बोतल, 7 पव्वे, 12 अद्दे देसी शराब, 59 बोतल हथकढ़ी शराब तथा 130 लीटर लाहण बरामद की गई है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल के एचसी अशोक कुमार की टीम सांयकालीन गश्त दौरान बस अड्डा कांगथली पर मौजुद थी। सहयोगी सुत्रों से एक गुप्त जानकारी मिलने उपरांत पुलिस द्वारा मिल्खा सिंह निवासी डेरा राय सिख कांगथली के पशु बरामदे पर दबिश देकर संदिगध मिल्खा सिंह को काबु कर लिया गया। जिसके कब्जे में एक प्लास्टिक कैनी से 42 बोतल हथकढी शराब बरामद हुई। एक अन्य मामले में एंटी नारकोटिक सैल के एएसआई राज सिंह की टीम द्वारा शाम के समय एक गुप्त सुचना मिलने उपरांत मोहन सिंह निवासी डेरा राय सिख कांगथली को उसके मकान पर दबिश देकर काबु कर लिया गया। जिसके कब्जे मेंएक ड्रम से 50 लीटर लाहण तथा एक प्लास्टिक कैनी से 17 बोतल हथकढी शराब बरामद हुई। कडी के दौरान एक अन्य मामले में थाना शहर पुलिस के एएसआई विजय कुमार की टीम गुरजैंट निवासी राजीव कालोनी कैथल के पशु बाडे पर दबिश दी गई। संदिगध विजय कुमार पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया, जबकि जांच के दौरान उसके कब्जे में एक ड्रम से 80 लीटर लाहण बरामद हुआ। थाना शहर में मामला दर्ज करके एचसी जगदीश चंद्र द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि 5वें मामले में चौकी क्योडक पुलिस के हैडकांस्टेबल प्रदीप कुमार की टीम द्वारा अनाज मंडी क्योडक के पास स्थित एक खोखे पर दबिश देकर संदिगध धुमन सिंह निवासी क्योडक को काबु कर लिया गया। जिसके कब्जे से 15 बोतल देसी शराब बरामद हुई। एक अन्य मामले में चौकी क्योडक पुलिस के ही एचसी राजेश कुमार की टीम द्वारा राजा निवासी बलवंती के खेत में बने लोहा खोखे पर दबिश देकर संदिगध राजा राम को काबु कर लिया गया। जिसके कब्जे से 36 बोतल 12 अद्धे तथा 7 पव्वे देसी शराब बरामद हुए। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग अभियोग अंकित करके नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
