शशि थरूर को मिला शादी का प्रपोजल, जानें क्या दिया जवाब…

कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर कई मौकों पर अपनी बेबाक प्रतिक्रिया से चर्चा में रहे हैं. हाल ही में जब उनके पास एक लड़के का ये मैसेज पहुंचा कि आप मुझसे शादी कीजिए, उन्होंने फिर दिलचस्प जवाब दिया है. आइए जानते हैं पूरा मामला…
असल में LGBTQ कम्युनिटी की ओर से दिल्ली में प्राइड मार्च का आयोजन हुआ था. इसी इवेंट में एक शख्स अपने साथ पोस्टर लिए हुए था, जिस पर लिखा था- शशि थरूर, मुझसे शादी करें.
उस शख्स के पोस्टर को जब एक मैगजीन ने ट्वीट करते हुए शशि थरूर को मेन्शन किया, उन्होंने इसका बखूबी जवाब दिया. ''थरूर आपको ये देखना चाहिए. आपके फैन्स काफी अधिक हैं.' इस बात पर थरूर ने कहा- 'हाहा! अगर वे तिरुवनंथपुरम के रजिस्टर्ड वोटर होते तो और अच्छा होता!' थरूर तिरुवनंथपुरम लोकसभा क्षेत्र से ही सांसद हैं. थरूर के इस जवाब को लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया.
आपको बता दें कि पिछले साल मार्च में शशि थरूर ने होमोसेक्शुअलिटी को डिक्रिमिनलाइज करने के लिए लोकसभा में प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया था. हालांकि, लोकसभा ने उनके बिल के खिलाफ वोट दिया था.
थरूर से प्राइवेट मेंबर बिल के जरिए सेक्शन 377 में संसोधन की मांग की थी. आपको बता दें कि भारत में इस वक्त होमोसेक्शुअलिटी अपराध है. थरूर ने सेक्शन 377 को औपनिवेशिक काल का कानून बताया था. थरूर ने बाद में बीजेपी पर बहुमत का इस्तेमाल कर बिल को पास नहीं होने देने का आरोप लगाया था.
