शहर के धर्मस्थलों को 11 वॉटर कूलर भेंट करेगा अग्रश्री कपल्स ग्रुप – 

इन्दौर । संस्था अग्रश्री कपल्स ग्रुप ने ग्रीष्मकाल के दौरान शहर के 11 मंदिरों एवं धर्मस्थलों में वॉटर कूलर भेंट करने का अभिनव संकल्प किया है। आज इस संकल्प के तहत पहला वॉटर कूलर, जो डेढ़ सौ लीटर क्षमता का है, आईटीआई रोड स्थित कनकेश्वरीधाम को भेंट किया गया। 
संस्था के संरक्षक राजेश बंसल एवं जगदीश बाबाश्री ने बताया कि इस अभियान में उन धर्मस्थलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां वर्तमान में भक्तों के लिए पेयजल की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है। आज कनकेश्वरीधाम पर आयोजित एक औपचारिक समारोह में कनकेश्वरीधाम के प्रतिनिधि राजकपूर सुनहरे को स्वाति-राजेश मंगल, तृप्ति-अरूण गोयल, सत्यप्रकाश-मेघा अग्रवाल, पंकज-अनिता अग्रवाल, मनोज बंसल पंप एवं अरूण अग्रवाल तीन पुलिया सहित ग्रुप के अनेक सदस्यों ने वॉटर कूलर भेंट किया। 

Leave a Reply