शहर में फुटबॉल का महाकुंभ : सोनकर स्मृति अ.भा. गोल्ड कप फुटबॉल स्पर्धा कल से
इन्दौर । पूर्व मंत्री प्रकाश सोनकर की स्मृति में अयोजित अखिल भारतीय मोयरा गोल्ड कप फुटबॉल स्पर्धा अपने 25 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है और रजत जंयती वर्ष के तहत इसे इस बार भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। यह स्पर्धा 8 से 22 दिसंबर तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हो रही है।
सेन्ट्रल जिमखाना क्लब द्वारा आयोजित इस स्पर्धा में देश की कई नामी टीमें भाग ले रही है। आयोजन के मुख्य संयोजक व विधायक महेन्द्र हार्डिया, अध्यक्ष रमेश मूलचंदानी तथा सचिव पवन सिंघल (क्रेन) ने बताया की यह स्पर्धा 2 चरणों में आयोजित की जा रही है। पहला चरण 8 से 14 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें इन्दौर व महू की 32 चुनिंदा टीमों को मौका दिया गया है। इस चरण की शीर्ष 4 टीमों को दूसरे चरण में देश की दिग्गज टीमों के साथ खेलने का मौका मिलेगा।
:: 2 लाख की इनामी राशि दांव पर ::
जितेन्द्र गर्ग व विजय सोनकर ने बताया की स्पर्धा में अनेक आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए है। विजेता टीम को गोल्ड कप के साथ 80 हजार तथा उपविजेता को 50 हजार रुपए की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। अनेक व्यक्तिगत पुरस्कार भी रखे गए है तथा रैफरियों, मैच कमीश्नर व निर्णायकों को भी सम्मानित किया जाएगा। यह स्पर्धा शहर की सर्वाधिक इनामी राशि वाली फुटबॉल स्पर्धा है।
:: हरे कालीन के समान बनाया मैदान ::
सुरेश ऐरन व संदीप जैन ने बताया की स्पर्धा के पूर्व मैदान की स्थिति काफी खराब थी, लेकिन अल्प समय में जमना सिलावट व उनकी टीम के शेख हमीद, नारायण खरबड़ीकर, किशोर मोहनिया व रमेश यादव के अथक प्रयासों से मैदान समतल करके हरे कालीन के समान बनाया है। दर्शकों के लिए भी अस्थाई गेलरियों का निर्माण किया गया है, जिसमें छायादार शेड भी लगाए गए है। इस स्पर्धा में दर्शक हजारों की तादात में आते है। सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का संयोजक विष्णु बिंदल, संजय लुणावत, अरिवन्द तिवारी, भरत मथुरावाला, मनीष मित्तल, शरद गोयल, मनोहर मस्ताना, मोहन कप्तान, ध्रुव, संजय विजयवर्गीय, मोहन अग्रवाल व रवीन्द्र वडेरा को बनाया गया है।
