शादी का झांसा देकर किशोरी से किया देहशोषण

जयपुर । सोडाला इलाके में शादी का झांसा देकर एक किशोरी से देहशोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हटवाडा रोड निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अप्रैल 2019 में उसकी मुलाकात सैयद फरमानुद्दीन से हुई थी। बातचीत के दौरान उसने प्रेमजाल में फांस लिया। शादी का झांसा देकर आरेापित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लम्बे समय तक देहशोषण करने के दौरान पीडि़ता गर्भवती हो गई। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपित ने इंकार कर दिया। जिसके बाद पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली और आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इधर, गांधी नगर थाने में श्योपुर प्रताप नगर निवासी 25 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसके परिचित ने दयानन्द नगर झालाना डूंगरी में उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील क्लिपिंग को सर्वाजनिक करने की धमकी दे रहा है।

Leave a Reply