शादी का झांसा देकर रेप, गर्भवती होने पर लड़की को छोड़ा

अलवर। अलवर जिले के भिवाड़ी से एक रेप का मामला सामने आया है। जहां पर 19 साल की लड़की ने अपनी कंपनी में साथ काम करने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर 4 से 5 महीनों तक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ काम करने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दोस्ती की। दोनों साथ में रहने लगे फिर वो दो माह की गर्भवती हो गई। जब उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वो बच्चे को गिराने का दबाव बनाने लगा। एसएचओ महिला थाना राजेश यादव ने बताया कि युवती 5 महीने से युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है और वो 2 माह की गर्भवती निकली है। आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार करने की प्रक्रिया की जा रही है।
