शादी के बाद कुछ यूं सजधज कर निकलीं श्रद्धा आर्या

शादियों का सीजन जोरों पर है। जिससे मनोरंजन जगत भी बच नहीं सका है। बॉलीवुड की बड़ी शादियों में से एक विकी और कटरीना के साथ ही टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी ब्वॉयफ्रेंड अंकित जैन के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। वहीं कुछ दिनों पहले छोटे पर्दे की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दिल्ली में निजी समारोह में हुई शादी के बाद से श्रद्धा का लुक काफी इंप्रेसिव नजर आ रहा है।मंदिरों में दर्शन करने निकलीं श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की है। जिसमे लाल रंग की बनारसी साड़ी पहने वो मंदिरों की सीढियों पर बैठी हैं। गोल्डन रंग के बॉर्डार की साड़ी पहने श्रद्धा के चेहरे पर दु्ल्हन वाला नूर साफ नजर आ रहा है।

श्रद्धा ने लाल साड़ी के साथ सुर्ख लाल चूड़ियां पहन रखी है। वहीं मैचिंग की एक्सेसरीज उनके लुक में चार चांद लगा रही है। इसके साथ ही छोटे पर्दे की प्रीतो बहू ने पर्पल रंग के आउटफिट में भी तस्वीरें साझा की हैं।

गोटा पट्टी वर्क वाले आउटफिट के साथ श्रद्धा मंदिर में बैठी पोज दे रही हैं। दरअसल, पति के जन्मदिन के खास मौके पर श्रद्धा शूटिंग से समय निकालकर मां शारदा के दर्शन करने गई थीं। जहां पर वो किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं।

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने पिछले महीने ही दिल्ली में ब्वॉयफ्रेंड संग सात फेरे लिए हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। श्रद्धा आर्या के बाद अब एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

Leave a Reply