शाम 4 बजे तक मेघालय में 67% और नगालैंड में 75% वोटिंग

कड़ी सुरक्षा के बीच मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। 60 सदस्यीय दोनों विधानसभा क्षेत्रों वाले दोनों राज्यों में 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मणिपुर और असम में लगातार जीत के बाद मेघायल और नागालैंड में भी भाजपा जीत की उम्मीद कर रही है। ठीक इसी तरह, उत्तर-पूर्वी राज्य में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है।


ताजा जानकारी के मुताबिक शाम 4 बजे तक नगालैंड में 75 प्रतिशत वोटिंग हुई, वहीं मेघालय में इस समय तक 67 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।  दोनों ही राज्यों में अभी भी वोटिंग जारी है।  

नगालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अभिजीत सिन्हा ने कहा कि जुन्हेबोटो जिले में दिन में 11 बजकर 10 मिनट पर नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) और नव गठित नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के समर्थकों के बीच संघर्ष हुआ। उन्होंने बताया कि संघर्ष से चुनाव प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई। सीईओ ने कहा कि दोपहर एक बजे तक 59 प्रतिशत मतदान हुआ।


सिन्हा ने बताया कि मोन जिले के तिजित गांव के मतदान केन्द्र पर चुनाव शुरू होने से करीब एक घंटा पहले एक विस्फोट हुआ था। उन्होंने कहा, 'सुबह करीब पांच बजकर 45 मिनट पर मतदान केन्द्र पर एक देसी बम फेंका गया। इसमें ग्रामीण परिषद का एक सदस्य यानलून मामूली रूप से घायल हो गया। केन्द्र पर मतदान प्रभावित नहीं हुआ।'


नगालैंड में आज कड़ी सुरक्षा के बीच 59 विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री टी आर जेलियांग और उनके परिवार ने पेरेन जिले के जलुकिए शहर में मत डाला। सिन्हा ने यह भी बताया कि खराब होने के कारण दोपहर एक बजे तक करीब 107 ईवीएम और वीवीपीएएटी मशीने बदली गयीं।


पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। हालांकि यहां नागालैंड कि तिजित में एक पोलिंग बूथ पर हिंसा की खबर है। बम बलास्ट के दौरान के व्यक्ति की मौत हो गई। लोग सुबह से ही कतार में लोग वोट देने का इंतजार कर रहे हैं। शिलॉन्ग में मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसके सुरक्षा व्यवस्ता चाक चौबंद की गई है। मतदान सुबह सात बजे शुरू होचुका है और शाम चार बजे तक चलेगा। नगालैंड के दूरदराज के जिलों में कुछ मतदान केंद्रों पर दोपहर तीन बजे तक ही वोट डाले जाएंगे।


मेघालय में 18 फरवरी को ईस्ट गारो हिल्स जिले में एक आईईडी विस्फोट में राकांपा प्रत्याशी जोनाथन एन संगमा की मौत होने की वजह से विलियमनगर सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया है और यहां वोट नहीं डाले जाएंगे। इसी तरह नगालैंड में एनडीपीपी प्रमुख नेफ्यू रियो को उत्तरी अंगामी (द्वितीय) विधानसभा सीट से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। लिहाजा यहां भी वोट नहीं डाले जाएंगे। दोनों ही राज्यों में चुनाव परिणाम 3 मार्च को घोषित किए जाएंगे।


Leave a Reply