शाहरुख की बाजीगर से बाहर हुई थीं श्री

मुंबई । शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर में वह शिल्पा शेट्टी और काजोल के साथ रोमांस करते नजर आए हैं। मगर इस फिल्म में फिल्ममेकर्स श्रीदेवी को डबल रोल में लेना चाहते थे? फिल्म में श्रीदेवी को शाहरुख खान के साथ डबल रोल में लेने का प्लान था। हालांकि प्लान बाद में बदल गया। अब्बास-मस्तान फिल्म की लीड के तौर पर श्रीदेवी को लेने के लिए काफी उत्साहित थे। फिर उन्हें अहसास हुआ कि श्रीदेवी शाहरुख खान के किरदार पर भारी पड़ सकती हैं। और हो सकता है दर्शक शाहरुख से कनेक्ट न कर पाएं। इस बात को ध्यान में रखते हुए उन लोगों ने फिल्म में दो अलग ऐक्ट्रेसस कास्ट की थीं। फिल्म में शिल्पा शेट्टी और काजोल को लीड रोल के लिए चुना गया था। इन दोनों ही ऐक्ट्रेसस के साथ शाहरुख की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी।
 

Leave a Reply