शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर कक्षा 8 के छात्र ने खाया जहर, परिजनों ने गंभीर हालत में कराया भर्ती

इटावा में कक्षा 8 के एक छात्र ने शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया। गंभीर हालत में छात्र को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
छात्र के इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसकी जेब से एक चिट्ठी मिली है। जिसमें छात्र ने शिक्षक का नाम और प्रताड़ना का जिक्र किया है। परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ जसवंत नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
