शुभ मंगल…के सीक्वल में दिव्येंदु शर्मा के साथ रोमांस करेंगे आयुष्मान खुराना?

नई दिल्ली, आयुष्मान खुराना बालीवुड के उन स्टार्स में है जिनकी फिल्में हटके होती हैं. इन दिनों वो कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं. इसमें आर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल और बाला जैसी फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा आयुष्मान शुभ मंगल सावधान के सीक्वल में भी नजर आएंगे. फिल्म का नाम है शुभ मंगल ज्यादा सावधान. पिछली बार की तरह इस बार भी फिल्म की कहानी हटकर है.
इस बार इसकी स्टोरी समलैंगिक प्रेमकहानी पर आधारित होगी. आयुष्मान मेन रोल प्ले करेंगे. अब चर्चा है कि दिव्येंदु शर्मा फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं और वो आयुष्मान के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. फिल्म का निर्देशन हितेश केवल्य करेंगे. इसका निर्माण आनंद एल राय के प्रोडक्शन हाउस के अंडर में होगी.
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में दिखाया जाएगा कि जब एक एक रूढ़िवादी परिवार को यह पता चलता है कि उनका बेटा समलैंगिक है तो वे इसे कैसे लेते हैं. फिल्म की शूटिंग अगले साल अगस्त तक शुरू हो सकती है.
दिव्येंदु आखिरी बार वेब सीरीज मिर्जापुर में नजर आए थे. इसमें उन्होंने मुन्ना का किरदार निभाया था जो कि निगेटिव रोल था. इसके पहले वो शाहिद कपूर के साथ बत्ती गुल मीटर चालू फिल्म में नजर आ चुके हैं.
गौरतलब है कि 2017 में आयुष्मान ने शुभ मंगल सावधान में मुख्य रोल प्ले किया था. इस फिल्म की लोगों ने काफी तारीफ की थी. दर्शकों ने आयुष्मान की एक्टिंग के साथ साथ फिल्म की कहानी को भी खूब सराहा था. फिल्म इरेक्टाइल डिस्फंक्शन विषय पर आधारित थी. इसमें भूमि पेडनेकर फीमेल लीड का रोल प्ले किया था.
