शुरुआती कारोबार में लुढ़का सेंसेक्‍स

मुंबई,आर्थिक मोर्चे पर अमेरिका-चीन के बीच तल्‍खी कम होती दिख रही है. इस बीच, सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 50 अंक से अधिक लुढ़ककर 38 हजार 950 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखा.
वहीं निफ्टी 30 अंक की गिरावट के साथ 11, 550 के स्‍तर पर रहा. हालांकि कुछ देर बाद सेंसेक्‍स और निफ्टी में मामूली बढ़त देखने को मिली. शुरुआती कारोबार के दौरान टाटा मोटर्स, वेदांता, ओएनजीसी, टाटा स्‍टील, वेदांता,  मारुति और सनफार्मा के शेयर लाल निशान पर रहे. वहीं बढ़त वाले शेयरों में आईटीसी, बजाज फाइनेंस, यस बैंक और रिलायंस शामिल हैं.
बता दें कि चीन और अमेरिका उच्चस्तरीय वार्ता की तैयारी में जुट गए हैं. चीन की ओर से जारी बयान के मुताबिक दोनों देशों के प्रतिनिनिधियों ने बैठक से पहले मुलाकात की है. चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रेस प्रवक्ता काओ फंग ने कहा कि दोनों पक्ष उच्चस्तरीय वार्ता की तैयारी कर रहे हैं.
 

Leave a Reply