शॉपिंग मॉल मे दुकाने देने के नाम पर 45 लोगो को लगाई 19 करोड की चपत

भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके मे शॉपिंग मॉल में दुकानें उपलब्ध कराने के नाम पर एक निर्माण कंपनी ने 45 लोगों को 19 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। उनके बीच इन्वेस्टमेंट का एग्रीमेंट साल 2012 में हुआ था। शिकायत मिलने पर कोलार थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्जकर मामले मे आगे की जांच शुरू कर दी है।
कोलार थाना पुलिस से मिली जाकनारी के अनुसार डीके कॉटेज बावड़ियाकलां निवासी भावना राजपाल जीआइपी मॉल शॉप ऑनर एसोसिएशन की अध्यक्ष हैं। भावना राजपाल और एसोसिएशन के 45 सदस्यों ने 28 दिसंबर 2020 को एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि दिल्ली की एसवीएस बिल्डकॉन प्रालि. के मालिक अमित खनेजा, सुमित खनेजा और सीईओ एसके अरोरा हैं। कंपनी ने साल 2012 में कोलार रोड के बैरागढ़ चीचली में जीआइपी मॉल बनाने का प्रोजेक्ट तैयार किया था। इस प्रोजेक्ट में दुकान खरीदने के लिए कंपनी के कहने पर भावना राजपाल ने दो दुकानों के लिए 45 लाख रुपये एंडवास निवेश किया था। इसके अलावा एसोसिएशन के 45 सदस्यों ने भी 11 लाख रुपये से लेकर 77 लाख रुपये तक जमा किए थे। सभी सदस्यों ने लगभग 19 करोड़ रुपये कंपनी में जमा किए हैं। इसके बाद काफी समय बीतने पर भी प्रोजेक्ट शुरू नहीं हआ, तब पैसै देने वाले फरियादियो ने कंपनी से अपनी रकम वापस मांगना शुरू की। इस पर कंपनी के मालिक और सीईओ ने रुपये वापस देने से इंकार कर दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कंपनी के दिल्ली निवासी मालिक अमित खनेजा, सुमित खनेजा और सीईओ एसके अरोरा ने जमा रकम को खनेजा प्रॉपर्टीज, कोलाज इंडिया एवं यूनिटेक कंपनी में ट्रांर्सफर कर हेराफेरी की है। जॉच के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओ के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
