शॉर्ट सर्किट से हादसा, 10 लाख की क्षति 

जबलपुर। चेरीताल गुजराती कॉलोनी में पड़ोसी की सर्विस लाईन में हुये शॉर्ट सर्किट से कल देर रात भीषण आग लग गई। इस आग में एक किराना दुकान और एक एक्टिवा वाहन जलकर खाक हो गई। इस हादसे में करीब  लाख की क्षति होने का अनुमान है। घटना के बाद अफरा तफरी मची रही। गली के अंदर घटना होने से फायर बिग्रेड को भी काफी मुश्किल हुई। 
पड़ोसी की सर्विस लाईन से हादसा……..
किराना व्यापारी गौरव केशरवानी ने बताया कि रविवार रात निर्धारित समय पर दुकान बंद की थी। रात करीब 12:45 बजे दुकान से आग की लपटें निकलने लगी। परचून सामान होने के कारण आग चंद पल में बेकाबू हो गई। सूचनापर पहुंचे फायर अमले ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग में करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है, वहीं दुकान के बाजू के खड़ी एक्टिवा भी पूरी तरह जल गई। तंग गली के अंदर फायर बिग्रेड के वाहन को काफी दिक्कत हुई। 
घर से कूदकर बाहर आये………
बताया जाता है कि गौरव केशरवानी के मकान में निचले हिस्से में दुकान है ऊपरी हिस्से में उनका निवास है। दुकान में लगी भीषण आग के बाद परिवार के सभी सदस्य छत से कूदकर नीचे आए, पूरा परिवार दहशत में था और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। 

Leave a Reply