श्रीगंगानगर में हाड़ कंपकंपाती ठंड बरकरार, मौसम ‎विभाग ने ‎किया अलर्ट जारी

श्रीगंगानगर । श्रीगंगानगर में चल रही शीत लहर के कारण हाड़ कंपकंपाती ठंड बरकरार है। पूरे जिले में घना कोहरा छाया हुआ है और विजिबिलिटी भी जबर्दस्त घट गई है। मौसम विभाग ने यहां यलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के मुताबिक, गंगानगर में शीत लहर चल रही है। इसके कारण समूचे इलाके में ठंड अपने पैर पसार रही है।  उत्तर भारत में फिलहाल ठंढ से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा ‎कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी थोड़ी कम हो गई है, लेकिन मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्व मॉनसून के चलते कई राज्यों में अगले 3-4 दिनों का बारिश की आशंका है। बता दें ‎कि, बिहार और उत्तर प्रदेश में ठंड से जनजीवन बेहाल है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 20 जनवरी तक ठंड का सितम यहां जारी रहेगा। क्यों‎कि यहां कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में लोग घने कोहरे से परेशान हैं। मौसम विभाग ने कहा ‎कि कि इन इलाकों में अगले 3-4 दिनों तक कोहरा बढ़ सकता है। अगले 2 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और लक्षद्वीप क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ बहुत व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

Leave a Reply