संक्रमितों को कलेक्टर ने करवाया कैद

संक्रमितों को कलेक्टर ने करवाया कैद
निवाडी मध्यप्रदेश के निवाडी जिले के कलेक्टर ने कोरोना संक्रमितों के लिये एक तुगलकी आदेश जारी कर दिया। निवाडी शहर के चार वार्डाें में कोरोना संक्रमितों के बाहर घूमने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर निवाडी ने उनके घरों मेें ताला लगवा दिया। इससे कोरोना संक्रमितों को दवाईयों और अन्य जरूरी सामग्री के लिये बहुत अधिक परेशान होना पडा। इस मामले में आयोग ने कलेक्टर निवाडी से 10 मई 2021 तक प्रतिवेदन मांगा है।
