संघर्ष करो और आगे बढ़ो – रमेश सक्सेना

भोपाल। मध्य प्रदेश फुटबॉल टीम में 20 खिलाड़ियों का चयन मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ की टीम का चयन 24 अगस्त से प्रारंभ किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से लगभग 40 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया। जिसमें आज दिनांक को 20 खिलाड़ियों का चयन नेशनल टीम के लिए किया गया। मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के संरक्षक रमेश सक्सेना ने अपनी ओर से टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 7 सितंबर से जबलपुर में आयोजित की जा रही है मध्य प्रदेश का प्रथम मैच 7 सितंबर को गोवा से खेला जाएगा एवं दूसरा मैच 9 सितंबर को दादर नगर हवेली से खेलेगी एवं तीसरा मैच 11 सितंबर को राजस्थान से खेला जाएगा। जिन खिलाड़ियों का इस टीम में चयन किया गया है निम्न अनुसार है – संतोष सांडेल बालाघाट, मोहित प्रजापति सीहोर, विनायव धार, रघुराज बालाघाट, अक्षत तिवारी होशंगाबाद, रोहित यादव ग्वालियर, हर्ष द्विवेदी सिंगरौली, आलोक कुमार रीवा, अभिमन्यु बालाघाट, हितेश सुथार भोपाल, अंश सिरसिया इंन्दौर, आदित्य प्रताप सिंह जबलपुर वैभव यादव बालाघाट, अमित सोनी भोपाल, स्वयं सिंह गौर ग्वालियर, अनुराग सिंह राजपूत जबलपुर, श्रियांश मेहरा होशंगाबाद, मुदीत टंडन सतना, मोहित पाल ग्वालियर, इस टीम को शुभकामनाएं देने वालों में सर्वप्रथम मध्य प्रदेश संघ के संरक्षक रमेश सक्सेना, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष शाशंक सक्सेना, जिला खेल अधिकारी जो चाकू, अवासीया खेल प्राचार्य आलोक शर्मा, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आर के बांगरे, जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष सुदीप व्यास, राम सिंह धंगर, शाकिब खान, आनंद उपाध्याय, लक्ष्मी नारायण यादव, अरुण राठौर, ऋषि चतुर्वेदी दीपक गुरबानी, राहुल ठाकुर, लक्ष्मी नारायण, कमल यादव, विजेंद्र परमार, अक्षय कनोजिया, विशाल अहिरवार, दीपक अहिरवार, हरिओम चंद्रवंशी आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
