संजय अरोड़ा बनाए गए दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर

तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वह राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। संजय  अरोड़ा 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह इंडो तिब्बतन बॉर्ड पुलिस(ITBP) के डायरेक्टर पद पर कार्यरत हैं। संजय अरोड़ा को आज ही इंटर-कैडर डेप्युटेशन नीति के तहत तमिलनाडु कैडर से एडीएमयूटी कैडर में भेजा गया था। इसके बाद ही उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दे दी गई। अरोड़ा एक अगस्त, 2022 से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभालेंगे। 

Leave a Reply