संदिग्ध अवस्था में नहर पुलिया में मिली महिला की लाश

रामसनेहीघाट-बाराबंकी।  स्थानीय थानांतर्गत लालूपुर गांव के पास स्थित नहर की पुलिया के नीचे एक 60 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लालू पुर गांव में सुबह गांव के बाहर शौचालय गए लोगों ने नहर मे बनी पुलिया के पास एक महिला का शव देखा और उन्होंने ग्राम प्रधान के साथ ही उन लोगों को इसकी सूचना दी। ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने पर कोटवा सड़क चैकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्रा ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। इस बीच पड़ोस के गांव के एक व्यक्ति ने  उसे अपना  रिश्तेदार बताते हुए उसकी पहचान की तथा मृतका के घर वालों को इसकी सूचना दी गई। करीब 1 घंटे बाद मौके पर पहुंचे जैदपुर थाने के  अजपुरा गांव निवासी सीताराम ने उसकी शिनाख्त अपनी पत्नी कुंवारा के रूप में करते हुए बताया कि सुबह यह शौच के लिए घर से बाहर गांव के किनारे नहर की ओर गई थी काफी देर न लौटने पर उसकी खोजबीन की जा रही थी, इसी बीच उन्हें यहां शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों का कहना कि वह अर्ध विछिप्त हो जाती थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया।

Leave a Reply