संपत्ति के लालच में पूर्व एसडीएम की पत्नी को बेटे-बहू ने चार माह तक रखा कैद

बिहार महिला आयोग के पास एक दिल दहला देने वाला वीडियो पहुंचा। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला का महीनों का दर्द दिख रहा था। यह वीडियो पूर्व एडीएम पारस कुमार सिंह की पत्नी वीणा देवी का है।
वीडियो के सामने आने के बाद पता चला कि सेंट्रल बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत उनके बेटे और बहू ने उन्हें चार माह से बंधक बनाकर रखा था। साथ ही वह दोनों उनसे गाली-गलौज और मारपीट करते थे।

वीडियो मिलने के बाद आयोग की टीम फौरन उनके आवास पर पहुंची। महिला की हालत बेहद खराब थी। महिला ने रोते हुए अपना दुख-दर्द आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा को बताया। बुजुर्ग महिला ने उनसे कहा कि वह उन्हें अकेला छोड़ कर ना जाए। अगर आप चली गई तो मेरी हालत फिर से एक बंधक की तरह हो जाएगी। आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि महिला को वहां से निकाल लिया गया है।

आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि इसके पीछे अभी संपत्ति से जुड़ा मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि संपत्ति के लालच में बेटे ने उसे बंधक बना लिया। वह न तो किसी से मिलने देता है न ही किसी को मदद करने देता है। उसने मेरा मोबाइल फोन छीनकर सभी नंबर डिलीट कर दिया है। उसने मेरी बेटी पर केस दर्ज कर दिया ताकि वो मुझ तक न पहुंच पाए।

महिला को फिलहाल बेटी की ससुराल भेज दिया गया है। बेटी से आयोग की टीम ने बात की तो उसने कहा जल्द ही वो मां को जबलपुर लेकर चली जाएगी।

 

Leave a Reply