सऊदी क्राउन प्रिंस सलमान को दी गई कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक  

रियाद । दुनियाभर में जानलेवा कोरोना वायरस का खौफ बरकरार है। इस बीच सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। क्राउन प्रिंस ने ये डोज ऐसे वक्त ली है, जब कुछ मुस्लिम देश वैक्सीन में इस्तेमाल जिलेटिन का विरोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिलेटिन सूअर की चर्बी से बनाई जाती है। क्राउन प्रिंस के टीका लगवाने के बाद देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ तौफीक अल-रबिया ने उनकी तारीफ की है। तौफीक ने कहा है कि नागरिकों को टीके प्रदान करने के लिए क्राउन प्रिंस की उत्सुकता के लिए वह आभार व्यक्त करते हैं। ब्रिटेन की तारीफ करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये देश महामारी का सामना करने में दुनिया के सबसे अच्छे देशों में से एक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब में इसी महीने की शुरुआत में फाइजर और बायोनटेक द्वारा विकसित कोरोनो वायरस वैक्सीन का पहला शिपमेंट आया था।
 

Leave a Reply