सचिन से प्रभावित रहे हैं प्रियम

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मेरठ से निकलकर अब भारतीय अंडर-19 विश्व कप की टीम कप्तानी हासिल करने वाले प्रियम का सफर आसान नहीं रहा है। उन्हें ये सफलता काफी ज्यादा मेहनत के बाद प्राप्त हुई। प्रियम गर्ग बचपन से ही भारतीय पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से खासा प्रभावित रहे हैं। 7 साल की उम्र में सचिन को बल्लेबाजी करता देखा उन्होंने क्रिकेटर बनने का मन बना लिया था। वहीं गरीबी के कारण प्रियम के पिता ने उन्हें क्रिकेट खेलने से मना किया। गर्ग के पिता जानते थे कि क्रिकेटर बनने के लिए जितने पैसों की जरूरत होती है वो वह नहीं दे पाएंगे। हालांकि, इसके बाद भी गर्ग ने खेलना जारी रखा, फिर प्रियम को मामा का साथ मिला। मामा ने प्रियम को मेरठ के विक्टोरिया स्टेडियम में कोचिंग दिलाई और इसके बाद प्रियम ने अपने बल पर एक नई पहचान हासिल की 19 साल के सलामी बल्लेबाज प्रियम को ने लिस्ट ए क्रिकेट में शतक और प्रथम श्रेणी में दोहरा शतक भी लगाया है।  वह देवधर ट्रॉफी में उपविजेता रही भारत सी टीम का हिस्सा भी थे। उन्होंने गत माह भारत बी के खिलाफ फाइनल मैच में 74 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा भारत दौरे पर आई अंडर-23 बांग्लादेश टीम के खिलाफ भारतीय अंडर-23 टीम की कप्तानी भी प्रियम गर्ग ने ही की।

Leave a Reply